
पांच दिन बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग शहर से बरसाती पानी की निकासी नहीं कर सका। जगह-जगह जलभराव से बस स्टैंड रोड, वार्ड नंबर 17-18 की करीब 24 हजार आबादी को दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। नगर परिषद कार्यालय में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिसके चलते वहां कैंपर रखवाने पड़ रहे है। जगह-जगह पेयजल लाइन लीकेज होने कारण दूषित पानी सप्लाई में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने 7 जगहों पर मोटर पंप सेट लगवाए हुए हैं, लेकिन शहर के कई मुख्य हिस्से ऐसे हैं जहां बारिश के पांच दिन बाद भी पानी निकासी नहीं हो पाई है। नगर परिषद के साथ खाली जमीन पर जमा बरसाती पानी निकालने के लिए नप ने छोटी मोटर के सहारे पानी निकालना शुरू किया है। 27-28 जून को जिले में भारी बारिश हुई थी। जिससे शहरभर में पानी निकासी प्रबंध दम तोड़ गए और जगह-जगह जलभराव हो गया था। विभाग ने कुछ जगहों से तो पानी निकासी कर दी है, लेकिन अभी भी वार्डों व कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। दादरी सिटी। दूषित पानी की भरी बोतल दिखाते दुकानदार। नप कर्मचारी भी पानी खरीदने को मजबूर नगर परिषद...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Facebook Page (Haryana News)
No comments:
Post a Comment