
ढोंगी बाबा रेवाड़ी के बैरमपुर और झज्जर के तुंबाहेड़ी और बाबेपुर गांव में लोगों के बीच आजकल एक अफवाह फैला रहे हैं। खेत में सदियों पुराना सोने का भरा घड़ा दबा है। कोसली क्षेत्र के गांव बैरमपुर के परिवार ने खजाना हासिल करने के लिए लाखों रुपए खर्च कर महीनों तक हवन-पूजन कराया तो घड़ा निकला। जैसे ही घड़ा खोला तो उम्मीदें मिट्टी हो गईं। घड़े में खजाना नहीं केवल मिट्टी भरी थी। परिवार जब तक हकीकत समझा, अफवाह और भ्रम फैलाने वाले ढोंगी बाबा फरार हो चुके थे। 6 दिन पहले ही इन ढोंगी बाबाओं का एक गिरोह सोने के घड़े का लालच देकर यहां से साढ़े 13 लाख रुपए ठग कर भाग गया। बदनामी के डर से ठगी के शिकार परिवार ने पुलिस को भी शिकायत नहीं दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Facebook Page (Haryana News)
No comments:
Post a Comment