करनालः 50 हजार का इनामी मोस्टवांटेड ऋषिपाल अरेस्ट, 8 पिस्टल और 11 कारतूस बरामद Haryana
करनाल पुलिस ने बुधवार देर रात पानीपत के एक मोस्टवांटेड अपराधी ऋषिपाल को मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 9 एमएम की एक पिस्टल मिली, वहीं उसके बैग से 315 बोर की 5 पिस्टल और 12 बोर की 2 पिस्टल बरामद हुई है। सभी में एक-एक कारतूस भी डला हुआ था। वहीं 3 कारतूस अलग से बैग में भी मिले हैं। पुलिस गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
No comments:
Post a Comment