करनालः दुकान से घर लौट रहे आढ़ती से गन प्वाइंट पर लूट, गाड़ी रुकवाकर अंदर रखे 90 हजार ले गए 5 आरोपी Haryana
यहां के नमस्ते चौक के नजदीक दुकान से घर लौट रहे एक आढ़ती को गन प्वाइंट पर लेकर उससे 90 हजार रुपए लूट लिए। दो गाड़ियों में सवार होकर आए 5 आरोपियों ने आढ़ती की गाड़ी के आगे पीछे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद आढ़ती को गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी के डेशबोर्ड में रखे 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment