
गोरखपुर गांव के युवक की हत्या के मामले में गुस्साए परिजन मंगलवार आधी रात से शव को सिरसा-चंडीगढ़ हाइवे पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि कुछ युवकों को अपशब्द बोलने पर उसकी हत्या कर दी गई थी। बीते शुक्रवार से युवक का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मंगलवार को युवक का शव राजस्थान की रामगढ़ माईनर में मिला। परिजन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों को मनाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं लेकिन दोपहर 1 बजे तक उन्हें मनाया नहीं जा सका।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Facebook Page (Haryana News)
No comments:
Post a Comment