
गुड़गांव यूनिटेक द रेजीडेंसी के टॉवर सी-1 में बने फ्लैट नंबर 601 में एक महिला ने घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। महिला भावना खन्ना ने अपने पति अमित खन्ना को फोन कर कहा कि वह आत्महत्या कर रही है। इस पर महिला के पति ने अपने रिश्तेदार को घर पहुंचकर उसको ऐसा करने से रोकने के लिए कहा, लेकिन जब तक वह वहां पहुंचा तो महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला के मायके वालों की शिकायत पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Facebook Page (Haryana News)
No comments:
Post a Comment