करुर वैश्य बैंक के अधिकारियों पर उठ रहे सवाल, जिसे 4 करोड़ ही मिल सकता था उसे दिया 15 करोड़ का लोन Haryana
एक्सपोर्टर व समाजसेवी सतीश गुगलानी के बेटों को 4 करोड़ लोन ही मिल पाता, अगर करुर वैश्य बैंक वाले नियमों के तहत लोन देते। सेल के अगेंस्ट 20 फीसदी लोन देने का प्रावधान है। गुगलानी के बेटों का कारोबार 20 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। सिर्फ 4 करोड़ ही लोन बनता था, लेकिन 15 करोड़ रुपए लोन देकर करुर वैश्य बैंक के अफसर भी विवादों में घिर गए हैं।
No comments:
Post a Comment